कतर्नियाघाट क्षेत्र के ग्राम तिलोकी गौड़ी में आज सुबह शौच के लिए गई 17 वर्षीय चांदनी देवी (पुत्री हंसलाल) को एक जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद चांदनी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने तुरंत चांदनी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है और इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरसात के मौसम में जंगल से सटे इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे ऐसे हादसे आम हो जाते हैं। बतादें की सुजौली इलाके के अधिकतर गाँव जंगल से सटे हुए हैँ ऐसे में यहाँ गर्मी बढ़ने के साथ ही जहरीले सांपों का आतंक काफी बढ़ जाता है
तिलोकी गौड़ी में किशोरी को सांप ने डसा:शौच के दौरान हुई घटना, सीएचसी में भर्ती; हालत गंभीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












