Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एक ही रात में बहराइच के 5 घरों में चोरी:बहराइच के बेल...

एक ही रात में बहराइच के 5 घरों में चोरी:बहराइच के बेल गुलरिया गांव में सीढ़ी लगाकर लाखों का सामान उड़ाया


बहराइच जिले के थाना मोतीपुर अंतर्गत वेलहन महेशपुर क्षेत्र के बेल गुलरिया गांव में एक ही रात में पांच घरों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने पंकज पुत्र राजेंद्र के घर को निशाना बनाया और देर रात करीब 1 बजे वारदात को अंजाम दिया। पंकज के घर से चोरों ने एक सोने की मटर माला, बच्चों के कपड़े, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, 50,000 रुपये नकद और कुछ खाने का सामान चुरा लिया। चोर घर के पीछे सीढ़ी लगाकर घुसे थे। इसी रात गांव के गोपी पुत्र हरिद्वार, झब्बू बाल्मीकि, कोहली और पलटन के घरों में भी चोरी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले ऐसी चोरी की घटनाएं नहीं हुई थीं। घटनास्थल पर चोरों की एक सफेद रंग की शर्ट घर के पीछे मिली है। खेत में चोरों के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। इस संबंध में थाना मोतीपुर के थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ को सूचना दी गई है, जिन्होंने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments