Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)व्यापारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी:पांच लाख न देने...

व्यापारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी:पांच लाख न देने पर जान से मारने की धमकी मिली, दुकान में 315 बोर का कारतूस फेंका


बहराइच जिले के मिहींपुरवा बाजार में एक सर्राफा व्यापारी और उनके बेटे को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी भरा पत्र मिला है। अज्ञात व्यक्ति ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारी चंद्र मोहन सोनी, जिनकी बाजार में ‘जगदीश ज्वेलर्स’ नाम से दुकान है और उनके पुत्र युवराज सोनी को यह धमकी मिली। बुधवार को उनकी दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्र के साथ 315 बोर का कारतूस भी फेंका। पुलिस कर रही मामले की जांच पत्र में लिखा था कि ‘तुमने विश्नोई समाज का अपमान किया है, इसलिए तुम्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ इसमें अनमोल विश्नोई का नाम भी लिखा था और चेतावनी दी गई थी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें मार दिया जाएगा।इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद व्यापारी का परिवार काफी भयभीत है। मोतीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारी ने इस संबंध में सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments