शोहरतगढ़ के करहिया गांव में बुधवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ और ‘विशेष सघन खेत बचाओ अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीके और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए। ग्राम प्रधान करम हुसैन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के बीच फसलों में उर्वरक के सही प्रयोग और प्राकृतिक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अशोक कुमार पांडेय ने किसानों को मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बचाने के तरीके समझाए। कृषि वैज्ञानिक दशरथ चौधरी ने किसानों को विकसित खेती की विस्तृत जानकारी दी। चौधरी ने फसल के लिए सही बीज के चयन और उर्वरक की संतुलित मात्रा के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल से अच्छी फसल उपज प्राप्त होती है। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, शिवकुमार, मुबारक हुसैन, लाल बहादुर, सरवन कुमार, निसार अली सहित कई ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के तरीके बताए:विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दी जानकारी, करहिया में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












