बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार इको कार और आर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जरवल थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हादसे में कैसरगंज निवासी पृथ्वी पाल, श्यामलाल, मोहम्मद आरिफ, दिलशाद, डिहवा शेर, ताज बाबू और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए अरुण, मोहम्मद इरशाद, ताज बाबू, विजयराज, पृथ्वी पाल और मोहम्मद आरिफ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अरुण पुत्र राम किशुन और मोहम्मद इरशाद पुत्र अब्दुल हक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बहराइच में दो कारों की टक्कर:दो की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












