HomeHealth & Fitnessगोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमों में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को शिव जी वर्मा ने अपनी स्प्लेंडर प्लस (UP34AW8088) मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में गोमतीनगर थाने में मु.अ.सं. 328/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इसी दिन एक अन्य शिकायतकर्ता शैलेश यादव, निवासी विनीत खंड, गोमतीनगर ने अपनी स्प्लेंडर प्लस (UP62BY4826) चोरी होने की सूचना दी। इस मामले में मु.अ.सं. 329/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की जांच के दौरान गोमतीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 26 जुलाई 2026 को विनीत खंड-5 स्थित आईआईएलएम रोज वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी अतुल कुमार (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम सूरजपुर, मिश्रिख, जनपद सीतापुर का निवासी है और वर्तमान में गोमतीनगर के विनीत खंड-5 स्थित पानी की टंकी के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद वाहनों में शिकायतकर्ता शिव जी वर्मा की स्प्लेंडर प्रो (UP34AW8088) तथा शैलेश यादव की स्प्लेंडर प्लस (UP62BY4826) शामिल हैं।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments