नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के नियमित स्थानांतरण अभियान के तहत 4889 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई उनकी वर्तमान यूनिट में निर्धारित कार्यकाल (टेन्योर) पूरा होने के बाद की गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, 3133 कांस्टेबल और 1756 हेड कांस्टेबलों का स्थानांतरण विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जिन कर्मियों ने फ्रंटलाइन यूनिट्स में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था, उन्हें सपोर्ट यूनिट्स में भेजा गया है, जबकि सपोर्ट यूनिट्स में कार्यरत कर्मियों को फ्रंटलाइन यूनिट्स में तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया स्थानांतरण एवं पोस्टिंग से संबंधित नए स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत लागू की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न यूनिट्स में अनुभव का संतुलन बनाए रखना, कार्यकुशलता बढ़ाना और कर्मियों को अलग-अलग प्रकार की जिम्मेदारियों का अनुभव प्रदान करना है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सॉफ्टवेयर आधारित ट्रांसफर प्रणाली अपनाने से प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई है तथा मानव हस्तक्षेप की संभावना कम हुई है। यह हाल के वर्षों में दिल्ली पुलिस के सबसे बड़े स्थानांतरण अभियानों में से एक माना जा रहा है।
दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले, 4889 कर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












