Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोविंद नगर फाटक के पास गिरी नीम की डाल:यातायात हुआ प्रभावित, जान-माल...

गोविंद नगर फाटक के पास गिरी नीम की डाल:यातायात हुआ प्रभावित, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

#बस्ती_न्यूज

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गोविंद नगर फाटक के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य मार्ग पर अचानक नीम की एक भारी डाल टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह डाल फाटक के दक्षिणी हिस्से में गिरी। डाल गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद तो नहीं हुआ, लेकिन सड़क के बीचों-बीच पेड़ का बड़ा हिस्सा आ जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है और यातायात काफी धीमा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गिरी हुई डाल को रास्ते से हटाने के काम में जुट गई है, ताकि बाधित यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments