HomeHealth & Fitnessहापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की नगर और देहात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर रात को बुलन्दशहर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस को देखकर भागने

लगे। पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए मसैज फ्लैश किया तो हापुड़ देहात पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाश को ग्राम गोदी की साईड से घेर लिया। दोनो तरफ से खुद को पुलिस टीम द्वारा अपने आप को घिरता देख ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी नगर भेजा, जहां पर चिकित्सों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल मय जिन्दा व खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश की पहचान रामपुर जिले के सूरजपुर निवासी श्याम के रूप में हुई है। उसने एक जून को थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत के गिरधारीनगर निवासी व्यापारी के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ थाना हापुड देहात में मुकदमा दर्ज है तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश के विरूद्ध जनपद मुरादाबाद में डैकती व गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत थे। वहीं, घायल सिपाही मनोज कुमार को इलाज के लिए सीएससी नगर में भर्ती कराया गया है।-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments