Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में मिला बुजुर्ग का शव मिला:स्थानीय लोगों ने...

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में मिला बुजुर्ग का शव मिला:स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को दी सूचना, शिनाख्त का प्रयास जारी


सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में राप्ती नदी से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात प्रौढ़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। बांसी-नौगढ़ रोड पर मदरहिया पेट्रोल पंप नेटवा सोनखर के पास नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को यह सूचना शुक्रवार सुबह कॉलर अब्दुल मुतल्लीव ने डायल 112 पर दी। उन्होंने बताया कि नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर आया है। डायल 112 से सूचना मिलने के बाद, बांसी कोतवाली के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह अपने हमराही कांस्टेबल दिलीप निषाद और रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ आवश्यक कागजात और शव किट बैग लेकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक और एसआई जगदीश सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को राप्ती नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बरामद शव एक प्रौढ़ व्यक्ति का है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments