HomeHealth & Fitnessराहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित : प्रकाश पाल

कानपुर। राहुल गांधी का हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित है, जबकि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी की वास्तविक पहचान छिपाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता अब विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है। यह बातें शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कहीं।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का भी विरोध करने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि धूमिल करने वाले बयान देते हैं, जबकि अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछड़े समाज को सम्मान और अधिकार मिले हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेशभर में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान कथित रूप से प्रताड़ित लोगों का विवरण जुटाएगा और उसे जनता के सामने रखेगा। इससे पहले कानपुर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पाल का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पिछड़ा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की वृहद बैठक में भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments