Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हनुमान मंदिर परिसर में 11000 वोल्ट का बॉक्स खुला:विद्युत विभाग की लापरवाही,...

हनुमान मंदिर परिसर में 11000 वोल्ट का बॉक्स खुला:विद्युत विभाग की लापरवाही, ढीले तारों से दुर्घटना का खतरा


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील के खैरी समैसा ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां 11000 वोल्ट लाइन का विद्युत बॉक्स खुला पड़ा है और तार भी ढीले होकर लटके हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर में रखे ट्रांसफार्मर पर वोल्ट बॉक्स खुला है और ढीले तार लटके हुए हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। यह स्थल खाली रहने के कारण गांव के लोग अपने जानवर भी यहां बांधते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और न ही इसका समाधान हुआ। फेस बॉक्स और मीटर रीडिंग का बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई ललित कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि समस्या को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments