श्रावस्ती के सिरसिया थाना पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। मामला 19 जून का है, जब मोरावनपुर बालापुर निवासी भगवती पुत्र समय दिन ने सिरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि देर रात करीब दो बजे सफेद रंग की कार से आए दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बकरियां चुरा ले गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर 20 जून को रामपुर बंधा जंगल के पास से एक सफेद कार में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बहराइच जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित सरवा निवासी नसरुद्दीन पिता अजीज और जमाल पिता याकूब के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दोनों बकरियां भी बरामद कर लीं।
बकरी चोरी का दो आरोपी गिरफ्तार:सिरसिया में चोरी की बकरियां और कार बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












