Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डॉ. निशांत पांडे की AI पुस्तक इंटरनेशनल बेस्टसेलर बनी:यह जटिल विषय पर...

डॉ. निशांत पांडे की AI पुस्तक इंटरनेशनल बेस्टसेलर बनी:यह जटिल विषय पर देती है सरल और उपयोगी मार्गदर्शन


बलरामपुर के डॉ. निशांत पांडे की नई पुस्तक ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) इन दिनों चर्चा में है। यह किताब एआई जैसे जटिल विषय को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है और तीन श्रेणियों में इंटरनेशनल बेस्टसेलर का दर्जा हासिल कर चुकी है। डॉ. निशांत पांडे ने बहुआयामी कार्यों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी यह पुस्तक विशेष रूप से एआई के बढ़ते प्रभाव और उसके सही उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिखी गई है। डॉ. निशांत पांडे के अनुसार, एआई आज तेजी से हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहा है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग अभी भी इसके उपयोग और संभावनाओं से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए डॉ. पांडे ने इस विषय को आसान और व्यावहारिक तरीके से समझाने का प्रयास किया है। किताब में एआई के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें चिकित्सा क्षेत्र में रोगों की पहचान और उपचार में एआई की भूमिका, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में ऑटोमेशन और डेटा विश्लेषण, तथा दैनिक जीवन में स्मार्ट ऐप्स और डिजिटल असिस्टेंट्स के उपयोग को उदाहरणों के साथ समझाया गया है। साथ ही, एआई के फायदे, चुनौतियां और भविष्य की संभावनाओं पर भी संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक छात्रों, पेशेवरों और आम पाठकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी मानी जा रही है। यह उन्हें न केवल एआई की बुनियादी समझ प्रदान करती है, बल्कि इसे अपने करियर और दैनिक जीवन में प्रभावी ढंग से अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है। डॉ. निशांत पांडे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘नेताजी स्मृति पुरस्कार 2025’ सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, ‘हाइट ऑफ सक्सेस’ द्वारा उन्हें ‘राइजिंग स्टार’ के रूप में नामित किया गया है। ‘लेजेंडरी पीस अवार्ड काउंसिल’ और ‘मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ग्लोबल आइकन अवार्ड’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उनके योगदान की सराहना की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments