Homeक्राइम (Crime)'गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सपा ने खाया पैसा ...', ओपी राजभर का...

‘गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सपा ने खाया पैसा …’, ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- एक एक राज खोलूंगा

UP: समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। इस बार उन्होंने गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने करते हुए कहा, गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सपा ने खाया पैसा है।

गोमती रिवरफ्रंट परियोजना में घोटाले का आरोप

राजभर ने दावा किया कि गोमती रिवरफ्रंट परियोजना के लिए स्वीकृत पूरी राशि खर्च कर दी गई, लेकिन काम का बड़ा हिस्सा अधूरा रह गया। उनके अनुसार, परियोजना की धनराशि का दुरुपयोग हुआ और इसका लाभ कुछ खास लोगों तक पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पैसे का इस्तेमाल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी किया गया।

Also Read: सपा में बड़ी टूट! UP चुनाव से पहले 30 पदाधिकारियों ने थामा ओपी राजभर की पार्टी का दामन

और भी मामलों का खुलासा करने की चेतावनी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट मामला भ्रष्टाचार का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है। उनके पास कई अन्य फाइलें भी हैं, जिन्हें वह समय आने पर सार्वजनिक करेंगे। राजभर का कहना है कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। जल्द ही सब ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा। ओम प्रकाश ने तंज कसते हुए कहा, धैर्य रखिए, जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर चलेगा और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाएंगे।

क्या है गोमती रिवरफ्रंट विवाद?

सपा सरकार के कार्यकाल में गोमती रिवरफ्रंट परियोजना के लिए 1,513 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। आरोप लगे कि अधिकांश बजट जारी होने के बावजूद परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा नहीं हो सका। टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों के बाद योगी सरकार ने जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2017 में सीबीआई ने कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Also Read: ‘अखिलेश बाबू आप एकदम्मे चुप्पी साधे हैं…’,अमेठी विवाद पर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सपा में टूट के दावे पर जारी सियासी घमासान

ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में संभावित टूट का दावा दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सपा नेताओं के साथ-साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस दावे से दूरी बना चुके हैं। वहीं, राजभर के बयानों के जवाब में सपा नेताओं ने लखनऊ में उनके खिलाफ होर्डिंग लगाकर पलटवार किया और पार्टी की एकजुटता का दावा किया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments