श्रावस्ती में सरयू नहर में डूबे एक युवक का शव बरामद हुआ है। दिकौली गांव निवासी नूर आलम रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गए थे। उनका शव बुधवार सुबह नहर से निकाला गया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दिकौली गांव निवासी नूर आलम पुत्र ननके रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश के बाद उनकी चप्पल सरयू नहर के किनारे पड़ी मिली, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों तथा गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह फिर से पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया। करीब 10 बजे नूर आलम का शव नहर में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर सोनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों के अनुसार, नूर आलम मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सरयू नहर से युवक का शव बरामद:रविवार सुबह घर से निकला था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











