HomeUncategorizedथाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा चोरी की घटना पर प्रभावी कार्रवाई घर...

थाना को0 भिनगा पुलिस द्वारा चोरी की घटना पर प्रभावी कार्रवाई घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार, चोरी किये गये जेवरात व नकदी बरामद

श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना को0 भिनगा के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को रात्रि में गश्त के दौरान विभिन्न मुकदमों में चोरी गयी सम्पत्ति, नकदी व जेवरात सहित 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
1- दिनांक 22.02.2026 को आवेदक श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व: नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव निवासी नई बाजार भिनगा निकट सन्तोषी माता मन्दिर थाना को0भिनगा जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना आकर लिखित सूचना दिये कि अज्ञात चोरो द्वारा घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर व घऱ के अन्दर 3 कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रूपये का समान चोर चुरा ले जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किया दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 0077/2026 धारा 331(4), 305 A BNS पंजीकृत किया गया था।
2- दिनांक 21.05.2026 को आवेदक श्री रामसुधि रावत पुत्र जीवनलाल निवासी अग्गापुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21.05.2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर मे रखे सोने चाँदी के जेवर व नकदी चोरी कर लिया गया है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त दोनो अभियोगो के अनावरण के क्रम मे पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के क्रम में गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर लालपुर अयोध्या की तरफ जाने वाली सड़क पर रामगढिया मोड़ से लगभग 500 मीटर पहले 02 संदिग्ध व्यक्ति 1. सद्दाम पुत्र महमूद निवासी राजापुर थाना फूलबहेड़ जनपद लखीमपुर व जंत्री पुत्र नत्थाराम निवासी ग्राम ढखैरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से चोरी किया गया 01 जोड़ी बच्चे का कड़ा सफेद धातू तथा 01 जोड़ी पायल सफेद धातू व कुल 3510 रुपये नगद बरामद हुये व पकड़े गये दूसरे व्यक्ति 2. जंत्री उपरोक्त के पैंट की बायीं जेब से 01 मंगलसूत्र पीली धातू व दाहिनि जेब से 01 जोड़ी पायल सफेद धातू, 01 अंगूठी पीली धातू व कुल 3920 रुपये नगद बरामद हुये ।
पूछताछ विवरण
पूछताछ करने पर सद्दाम पुत्र महमूद व जंत्री पुत्र नत्थाराम नें बताया कि साहब हम लोग अपने अन्य साथी ओरीलाल पुत्र शिवरतन निवासी महारान नगर थाना धौरहरा जिला लखीमपुर के साथ मिलकर करीब 04 महीना पहले 22.02.26 की रात के समय भिनगा में ईदगाह तिराहा के पास 01 मकान मे घर के पिछले दरवाजे से घुसकर हम तीनों लोगों ने चोरी किया था जिसमें सोने चांदी के गहने व 06 हजार रुपये नगद मिला था जिसमें से ज्यादातार सामान ओरीलाल बेच दिया था और हम लोगों को 10-10 हजार रुपये नगद दिये थे जो खर्च हो गये थे उसके बाद हम लोगों ने करीब 01 महीना पहले 20.05.26 की रात में ग्राम अग्गापुर में 01 घर में चोरी किया था जिसमें से सोने चांदी का काफी सामान व लगभग 01 लाख रुपये नगद मिले थे जिसे हम तीनों लोगों ने बांट लिया था उसी से खर्चा चल रहा था सद्दाम बता रहा है कि मेरे पास से जो बच्चे का कड़ा मिला है वह हम लोगों ने भिनगा मे ईदगाह के पास वाले मकान से चुराया था तथा मेरी जेब से जो पायल मिली है वह हम लोगों ने अग्गापुर से चोरी किया था तथा जंत्री बता रहा है कि मेरे पास से जो मंगलसूत्र व पायल मिला है वह हम लोगों ने अग्गापुर से चुराया था और जो अंगूठी मिली है वह भिनगा मे ईदगाह के पास वाले मकान से चुराया था । ज्यादा सामान मेरा साला ओरीलाल लेकर बेच दिया है हम लोगों को इस बात की जानकारी नही है कि कहां पर बेचा है।गिरफ्तारी स्थान रामगढिया मोड़ के पास बने पुलिया पर बरामदगी की विवरण
01 अंगूठी पीली धातू, 01 मंगलसूत्र पीली धातू, 02 जोड़ी पायल सफेद धातू, 01 जोड़ी बच्चे का कड़ा सफेद धातू व 7430 रुपये नगद
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
01. सद्दाम पुत्र महमूद निवासी राजापुर थाना फूलबेहड जनपद लखीमपुर * ,
02. जंत्री पुत्र नत्थाराम निवासी ग्राम ढखैरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर
वांछित अभियुक्त ओरीलाल पुत्र शिवरतन निवासी महारान नगर थाना धौरहरा जिला लखीमपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2. उ0नि0 जयवेन्द्र कुमार
3. उ0नि0 विवेक पाण्डेय
4. हे0का0 प्रदीप मांझी
5. का0 राजकुमार
6. का0 अतुल सिंह,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments