बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचक व यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन दिए। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी ने वैदिक मित्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद आचार्य ने शाम तक उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया। इस दौरान ‘जय कृष्ण’ और ‘राधा महारानी की जय’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण-राधा की मनोहारी झांकी निकाली, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू और विक्की सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
बृजमनगंज में श्रीमद्भागवत कथा:पांचवें दिन प्रवचन सुनने उमड़े श्रद्धालु, निकली राधा-कृष्ण की झांकी
Recent Comments
on Hello world!











