सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने हरियाणा के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। CBI ने 22 जून को हरियाणा के सीनियर अधिकारी पंकज अग्रवाल से पूछताछ की थी, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पंकज अग्रवाल, अभी स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं।
CBI के मुताबिक पंकज अग्रवाल पर आरोप हैं कि उन्होंने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के सरकारी फंड की गड़बड़ी का आरोप है।
इन दोनों विभागों के खाते IDFC फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा में थे। गिरफ्तारी के बाद पंकज अग्रवाल की पेशी मंगलवार को अदालत में होगी।












