#बस्ती_न्यूज
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद बस्ती जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शासन के निर्देश पर पुलिस, फायर विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की एक संयुक्त टीम ने जिले के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी सेंटरों की जांच शुरू कर दी है। इस जांच में फायर सेफ्टी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जा रहा है। संयुक्त टीम ने सबसे पहले कटरा क्षेत्र स्थित लक्ष्य एकेडमी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संस्थान में लगे फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर पाए गए, जिसके लिए तत्काल चेतावनी जारी की गई। अधिकारियों ने प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इसके अतिरिक्त, शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई। इसके बाद पास में संचालित एक अन्य कोचिंग संस्थान का भी निरीक्षण किया गया, जहां फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर मिले। अधिकारियों ने आवास विकास स्थित मोमेंटम कोचिंग का भी दौरा किया। यहां पूरी इमारत में केवल एक फायर सेफ्टी उपकरण मिला, जबकि पूरे फ्लोर पर पांच कमरे संचालित थे। इस पर अधिकारियों ने मानकविहीन संचालन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक कोचिंग संस्थान में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी सदर ने चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएफओ, डीआईओएस और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोचिंग संस्थानों तथा लाइब्रेरी सेंटरों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और बिजली उपकरणों की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में जहां भी कमियां मिल रही हैं, वहां नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लखनऊ हादसे के बाद बस्ती में अलर्ट:कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू, फायर सेफ्टी में मिली खामियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












