HomeHealth & Fitnessजबलपुर में वेतन एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाला लेखापाल लोकायुक्त...

जबलपुर में वेतन एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाला लेखापाल लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने बुधवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक लेखापाल को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, वारासिवनी विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी में पदस्थ सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वेतन विसंगति से संबंधित जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94,085 रुपये स्वीकृत हुआ था। इसमें से 66,557 रुपये का भुगतान पूर्व में हो चुका था, जबकि 27,528 रुपये की शेष राशि निकालने के लिए विद्यालय के लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने उसका सत्यापन कराया। जिसमे रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके पश्चात एक टीम गठित की गई जिसने बुधवार 24 जून 2026 को योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में आरोपी लेखापाल वोमेंद्र कुमार रोकड़े को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कायदी, वारासिवनी के शिक्षक कक्ष में शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, ट्रैप लेइंग अधिकारी (टीएलओ) निरीक्षक जितेंद्र यादव तथा लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments