#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक छात्रा के खिलाफ फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र के आधार पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बलिया के तहसीलदार सदर की शिकायत पर 22 जून को जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। यह मुकदमा बलिया जनपद के थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत किया गया है। वादी अतुल हर्ष, तहसीलदार सदर बलिया, ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बलिया जिले के शाहपुर पोस्ट बढ़वलिया निवासी रीया देव ने स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों का उपयोग उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती में प्रवेश पाने के लिए किया। तहसीलदार द्वारा कराई गई जांच में दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह मामला दर्ज कराया गया। यह जीरो एफआईआर ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की गई है। अब संबंधित थाना और जांच एजेंसियां इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। मामले की विवेचना के दौरान दस्तावेजों की सत्यता, प्रवेश प्रक्रिया में उनके उपयोग और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छात्रा पर फर्जी प्रमाणपत्र से प्रवेश लेने का आरोप:स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र लगाया, तहसीलदार की शिकायत पर जीरो FIR दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












