HomeHealth & Fitnessआफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब,...

आफताब क्लब ने जीता प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब, विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर के बतलैया सोसाइटी ग्राउंड में आयोजित प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल में आफताब क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के समापन पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोबिन हुसैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फहद अली खान तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बरेली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेहान अंसारी और देवा ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संयोजक यामीन हुसैन, जहूर अंसारी, सोबीन हुसैन, सोहेल अली, फैसल हुसैन, रणविजय सिंह, मंसूर अंसारी, सईद अंसारी, सादिक अंसारी, सभासद प्रवेंद्र यादव, तौफीक अंसारी, नदीम आजाद, हिमांशु कश्यप सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आफताब क्लब की जीत के साथ टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments