Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दलित बस्ती के रास्ते पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने मुंडेरवा थानाध्यक्ष को दिया...

दलित बस्ती के रास्ते पर अवैध कब्जा:ग्रामीणों ने मुंडेरवा थानाध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विल्लौर का पुरवा पटखौली के दर्जनों ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष मुंडेरवा को एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने हरिजन आबादी के बीच स्थित आम रास्ते पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गाटा संख्या 130 में 0.01780 हेक्टेयर भूमि हरिजन आबादी के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर अनुसूचित जाति के कई लोगों के मकान और सहन बने हुए हैं। इसी आबादी के बीच से एक आम रास्ता गुजरता है, जिसका उपयोग सभी ग्रामवासी करते हैं। यह रास्ता उनके आने-जाने का एकमात्र मार्ग है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने 23 जून से इस रास्ते को अवैध रूप से बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। जब दलित बस्ती के लोगों ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान राजू और रामसरन को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आम रास्ते को तत्काल खुलवाने की मांग की है। अजय कुमार, मोहित कुमार, रामशब्द, मेवालाल, अर्चना, गीता देवी, पूनम, अनीता, सुर्खमुखी, मीना, गीता, प्रभावमती, चंदन कुमार, शिवानी, मान्ती, गायत्री, मोहित कुमार, रामनरेश, उर्मिला, दुलारी, संतराम, प्रमिला, रामसजीवन और रोहित सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले 40-45 वर्षों से इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक ही परिवार के लोग अवैध कब्जा कर उनका रास्ता बंद करना चाहते हैं। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने मुंडेरवा थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई है। उच्च अधिकारियों से बात कर इस प्रकरण में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments