Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम पर बस्ती में रूट डायवर्जन लागू:26 जून शाम 4 बजे से...

मोहर्रम पर बस्ती में रूट डायवर्जन लागू:26 जून शाम 4 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

#बस्ती_न्यूज

मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जनपद बस्ती में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 26 जून को शाम 4 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बस्ती पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार, ताजिया जुलूस के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि यह कदम सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। जब जुलूस कंपनीबाग से गांधीनगर होते हुए रोडवेज की ओर बढ़ेगा, तब कंपनीबाग से गांधीनगर जाने वाले वाहनों को फव्वारा तिराहा, रौता तिराहा और मालवीय तिराहा होकर रोडवेज तिराहा से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। इसी प्रकार, जब जुलूस रोडवेज से दक्षिण दरवाजा की ओर जाएगा, तब मालवीय तिराहा से आने वाले वाहनों को रोडवेज तिराहा और अस्पताल चौराहा होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। जुलूस के दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की ओर जाने के दौरान, दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन और करुवा बाबा मार्ग होकर वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, करुवा बाबा की ओर से मंगल बाजार जाने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन और दक्षिण दरवाजा होते हुए मंगल बाजार के रास्ते भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, जब जुलूस करुवा बाबा से पाण्डेय बाजार की ओर जाएगा, तब मंगल बाजार से आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन पूर्वी क्रासिंग बरदहिया मार्ग से भेजा जाएगा। पाण्डेय बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को बरदहिया पूर्वी क्रासिंग और रेलवे स्टेशन मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। बस्ती पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular