HomeHealth & Fitnessनिर्जला एकादशी पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ शरबत वितरण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण...

निर्जला एकादशी पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ शरबत वितरण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लखीमपुर-खीरी,25 जून(तरुणमित्र)। ज्येष्ठ माह की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर मोहल्ला राजाजीपुरम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा,भक्ति और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद स्वरूप शरबत ग्रहण किया।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए आए श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर कोषाध्यक्ष श्री स्वप्निल कटियार ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, संयम और श्रद्धा का संदेश देता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रवीण तोमर, राजेश सचान, नीरज गिरी, मुकेश त्रिपाठी एवं शिवेंद्र तोमर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular