गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने गुरुवार शाम सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की, जिसने राजनीतिक और औद्योगिक हलकों में चर्चा को तेज कर दिया।
गौतम अडाणी का एक्स पोस्ट
Some visions reshape nations.
Hearing Chief Minister @myogiadityanath lay out the roadmap for Viksit Uttar Pradesh was an unforgettable moment. A $1 trillion economy by 2030. $6 trillion by 2047. This is a declaration of what UP is capable of becoming.
The Adani Group is proud… pic.twitter.com/3HeQfDtsXb
— Gautam Adani (@gautam_adani) April 2, 2026
अडाणी ने अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि कुछ विजन ऐसे होते हैं जो पूरे राष्ट्र की दिशा बदल देते हैं। उन्होंने ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के रोडमैप को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य राज्य की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।
निवेश और विकास में साझेदारी
अडाणी ग्रुप ने उत्तर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई है। समूह बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश कर राज्य के आर्थिक परिवर्तन में योगदान देने की योजना बना रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












