*पुलिस टीमों द्वारा कस्बा के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की लगातार की जा रही है चेकिंग।*
*भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों , संकरी गलियों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आधुनिक ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार की जा रही निगरानी*
आज दिनांक 26.06.2026 को *श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ0 विपिन जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा मोहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत प्रमुख संवेदनशील स्थानों सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा मोहर्रम ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ताजिया विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से निरंतर संवाद कर अपील की गई कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा बनाए रखते हुुए त्योहार को शांति एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। किसी भी तरह की भ्रामक खबर शेयर न करें जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचे ।
*बलरामपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी की जा रही है किसी भी प्रकार की कोई समस्या या असुविधा होने पर तत्काल डायल-112 या सम्बन्धित थाना चौकी पर सूचना देने का कष्ट करें।*
*बलरामपुर पुलिस त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है।*












