Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम की दसवीं पर सिद्धार्थनगर में निकले ताजिए:कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक, मेले में...

मोहर्रम की दसवीं पर सिद्धार्थनगर में निकले ताजिए:कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक, मेले में उमड़ी भीड़


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में मोहर्रम की दसवीं (आशूरा) पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। सकारपार, टीकुर, बंजरहा बुजुर्ग, गेगटा, डुमरिया बुजुर्ग और कोटिया पांडे सहित आसपास के कई गांवों से आकर्षक ताजिए निकाले गए। ये ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला स्थल पहुंचे। कर्बला स्थल पर धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे, जिन्होंने अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। कर्बला परिसर में एक मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थीं और पारंपरिक लाठी-युद्ध का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद रही, जिससे यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments