HomeUncategorizedश्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान...

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दहेज ह्त्या के आरोपी अशोक कुमार यादव पुत्र स्व0 रामलौट यादव नि0 सेवरा थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय ASJ/FTC-1 सुलतानपुर द्वारा आरोपी अशोक कुमार यादव पुत्र स्व0 रामलौट यादव नि0 सेवरा थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2021 धारा 498A/304B भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट के अभियुक्त को दिनांक 25.06.2026 को 07- वर्ष कारावास तथा 9,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 26.08.2021 समय 19:24 बजे थाना धनपतगंज पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभियुक्त अशोक कुमार यादव द्वारा वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना जिस कारण घर से पीड़िता का चला जाना तथा नहर से शव बरामद होने के सम्बन्ध में विवेचक क्षेत्राधिकारी श्री राजाराम चौधरी द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 15.11.2021 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments