*क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी.के. श्रीवास्तव* द्वारा थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नारायणपुर जहान डीह स्थित ताजिया विसर्जन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ताजिया विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा स्थानीय संभ्रांत नागरिकों एवं ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद कर आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की अपील की। जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं समुचित प्रबंध किए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।












