राजकीय महाविद्यालय लखैया कला, बहराइच में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 15 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य प्रोफेसर शाहिद परवेज के मार्गदर्शन में काव्य पाठ, स्लोगन निर्माण, निबंध लेखन और गीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने महिला जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य ने किया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम में 15 छात्राओं ने लिया भाग:राजकीय महाविद्यालय लखैया कला में मिशन शक्ति फेज 5.0 का आयोजन
Recent Comments
on Hello world!











