Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कोटिया में सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद:ग्रामीणों को हो रही परेशानी,की...

कोटिया में सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद:ग्रामीणों को हो रही परेशानी,की जल्द चालू कराने की मांग


सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकास खंड की ग्राम पंचायत कोटिया में बना सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे ग्रामीणों को सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत में शौचालय का निर्माण तो कराया गया था और दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक केयरटेकर की नियुक्ति भी की गई थी। हालांकि, वर्तमान में शौचालय बंद होने के कारण यह पूरी तरह अनुपयोगी बना हुआ है। ग्राम पंचायत निवासी राजेश ने बताया कि शौचालय लंबे समय से बंद है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप यदि शौचालय का संचालन हो तो ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं दिवाकर ने बताया कि सार्वजनिक धन से बने इस शौचालय का उपयोग न होना चिंता का विषय है। मीना देवी ने महिलाओं और राहगीरों के लिए सार्वजनिक शौचालय की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। इस संबंध में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी ने बताया कि पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के कारण किसी केयरटेकर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसी वजह से सार्वजनिक शौचालय को बंद रखा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट मिलने पर आवश्यक व्यवस्था कर शौचालय का संचालन शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द चालू कराकर नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप लोगों को इसका लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments