HomeHealth & Fitnessआईसीसी प्लेयर ऑफ द 'मई' मंथ के नॉमिनेशन जारी, नेपाल, बांग्लादेश और...

आईसीसी प्लेयर ऑफ द ‘मई’ मंथ के नॉमिनेशन जारी, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए पुरुष और महिला वर्ग की नामांकित सूची जारी कर दी है। इस सूची में नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है।

पुरुष वर्ग के नामांकित खिलाड़ी

पुरुष वर्ग में नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम और अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को नामांकन मिला है।दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) ने यूएई के खिलाफ शतक जड़ा और पूरे महीने में 249 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 8 विकेट भी हासिल किए। जबकि तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश) ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 13 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) ने 235 रन बनाकर सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग के नामांकित खिलाड़ी

महिला वर्ग में इंग्लैंड की लॉरेन बेल, पाकिस्तान की गल फरोजा और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन को शॉर्टलिस्ट किया गया है।लॉरेन बेल (इंग्लैंड) ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए। गल फरोजा (पाकिस्तान) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में 50, 100 और नाबाद 106 रन बनाए। मैडी ग्रीन (न्यूजीलैंड) ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 125 वनडे रन और टी20 में 93 रन बनाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments