Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक ने मां की हत्या की झूठी सूचना:पुलिस को गुमराह...

बस्ती में युवक ने मां की हत्या की झूठी सूचना:पुलिस को गुमराह करने पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक युवक को अपनी मां की हत्या की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। युवक ने डायल 112 और कोतवाली पुलिस को यह जानकारी दी थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में यह असत्य पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के करीब 1.35 बजे की है। मालवीय रोड, बभनगांवा गांधीनगर निवासी चंद्रकांत पांडेय ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके भाई सनिकांत ने उनकी मां की हत्या कर दी है। हत्या जैसी गंभीर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मौके पर तथ्यों की पड़ताल करने पर सूचना पूरी तरह झूठी निकली। जांच में न तो किसी हत्या की पुष्टि हुई और न ही किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने आई। पुलिस ने सूचना देने वाले चंद्रकांत पांडेय से पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा दी गई जानकारी भ्रामक और असत्य पाई गई। आवश्यक जांच और पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी चंद्रकांत पांडेय को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद, गांधीनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सभा शंकर यादव, कांस्टेबल धीरज यादव तथा आरक्षी आदर्श वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments