Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में कोठीभार पुलिस का मिशन शक्ति अभियान:स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर...

सिसवा में कोठीभार पुलिस का मिशन शक्ति अभियान:स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं को किया जागरूक


सिसवा में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण के तहत कोठीभार पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान संबंधित जानकारी वाले पंपलेट भी वितरित किए गए। टीम ने 1090, 1076, 112 और 1930 जैसे अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल, हेड कॉन्स्टेबल पंकज कुमार और महिला कॉन्स्टेबल विंध्यवासिनी शुक्ला शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments