महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवनाथ प्रसाद ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परतावल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9 बजे सीएमओ के अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ मुस्तैद मिला, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. नवनाथ प्रसाद सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुँचे। वहाँ रोस्टर के अनुसार दो डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। सीएमओ ने डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि आपातकालीन मरीजों को बिना किसी देरी के तुरंत उपचार प्रदान किया जाए। इसके बाद सीएमओ ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि शाम के समय अस्पताल में दो सफल प्रसव हुए हैं और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉ. प्रसाद ने प्रसव कक्ष की साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि रात के समय भी स्टाफ का ड्यूटी पर मुस्तैद रहना प्रशंसनीय है। सीएमओ ने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें और यह सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीएमओ ने देर रात परतावल CHC का निरीक्षण किया:महराजगंज में स्टाफ मौजूद रहा, व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












