Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में साइकिल-बाइक की टक्कर में तीन घायल:दो लोगों की हालत गंभीर,...

इकौना में साइकिल-बाइक की टक्कर में तीन घायल:दो लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजा गया


श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर गुरुवार रात को घंटाघर के पास एक साइकिल और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, खरगूपुर निवासी सतीश कुमार साइकिल से कटरा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विदुहनी निवासी पुजारी और लक्ष्मण बाइक से कटरा से येलहवा मोड़ की तरफ जा रहे थे। घंटाघर के पास पहुंचते ही बाइक सवारों ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुजारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सतीश कुमार के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया। लक्ष्मण का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments