Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमोढा में अधूरे-टूटे नाले से सड़क पर जलजमाव:बारिश में राहगीरों और दुकानदारों...

अमोढा में अधूरे-टूटे नाले से सड़क पर जलजमाव:बारिश में राहगीरों और दुकानदारों को हो रही भारी परेशानी

#बस्ती_न्यूज

अमोढा कस्बे में राम जानकी मार्ग पर कई स्थानों पर नाले अधूरे और टूटे हुए हैं। बरसात के दिनों में इन नालों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे दुर्गंध और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोटही माता मंदिर के पास चतुर्भुज मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से एक नाला अधूरा पड़ा है। इसी तरह, सघन सहकारी समिति के सामने भी नाला टूटा हुआ है। इस कारण किसानों को गोदाम तक पहुंचने और ट्रांसपोर्ट से आने वाली खाद को गोदाम में ले जाने में कठिनाई हो रही है। सघन सहकारी समिति के सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि 2021 में सड़क निर्माण के साथ नाली बनाई जा रही थी, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। तभी से यह समस्या बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षतिग्रस्त नाला दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। कस्बे के जमील अहमद, राम कुबेर चौहान, कुलदीप सोनी, बुद्धू लाल और सिराज अहमद सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि अधूरे और टूटे नालों से बरसाती पानी निकलने के बाद कई दिनों तक दुर्गंध और जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। उनका कहना है कि नाला निर्माण का काम करने वाले इसे अधूरा छोड़कर चले गए हैं, जिससे पूरे कस्बे में कई जगह ऐसी ही स्थिति है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments