इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, डुमरियागंज कार्यालय में शनिवार को शाम 6 बजे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा संगठन के तहसील अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पत्रकारों ने भरत भूषण तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि तिवारी ने हमेशा निष्पक्षता और निर्भीकता से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। उनका सरल व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक रहेगा। तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भरत भूषण तिवारी ने अपने जीवनकाल में कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्पक्षता से किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मनोज कुमार पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद, अनिल सिंह, सूरज गुप्ता सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि:डुमरियागंज कार्यालय में पत्रकारों ने जताया शोक
RELATED ARTICLES












