Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में देर रात आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश:भीषण गर्मी से मिली...

बस्ती में देर रात आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश:भीषण गर्मी से मिली राहत, धान की रोपाई को फायदा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस बारिश से किसानों को धान की रोपाई के लिए भी फायदा हुआ है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सब्जी की फसलों को मामूली नुकसान होने की भी खबर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह बारिश लगभग 15 दिनों के लंबे अंतराल के बाद हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय निवासी रंजीत राम, प्रकाश राम, जागीर कपूर और विनीत कुमार ने बताया कि इस बारिश से अब लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments