श्रावस्ती जिले के कैदुवा ग्राम सभा में सड़क पर दुर्गंधयुक्त पानी बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली न होने के कारण यह पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक के सोनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककांधु ग्राम सभा के कैदुवा गांव में स्थित एक प्रमुख रास्ते पर है। यहां खुले में बह रहा गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। राकेश, पवन और धर्मेंद्र जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गंधयुक्त पानी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
कैदुवा में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी, बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












