Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद...

बहराइच में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, दो घंटे में हुए दो एनकाउंटर


बहराइच जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कैसरगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुल्क राज घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह एक ही रात में जिले में हुई दूसरी मुठभेड़ है। यह घटना देर रात करीब दो बजे कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर तिराहे पर हुई। स्वाट और कैसरगंज पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में गश्त कर रही थी। टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान स्वाट प्रभारी और कैसरगंज थाना प्रभारी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुल्क राज निवासी रायपुर भैसवा, थाना बौंडी के रूप में हुई है। मुल्क राज वही बदमाश है जो शनिवार रात रामगांव थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान अपने साथी फिरोज के घायल होने के बाद मौके से फरार हो गया था। फिरोज भी 50 हजार का इनामी बदमाश था। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुल्क राज के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। मुल्क राज पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य अपराधों के 36 से अधिक मामले दर्ज हैं। रामगांव इलाके में हुई मुठभेड़ में इसका एक साथी फिरोज घायल हुआ था । लेकिन उस दौरान ये मौके से भाग निकला था , पुलिस की टीमें इसकी तलाश में लगी थी । इसी दौरान कैसरगंज इलाके में देर रात मुठभेड़ में मुल्कराज के पैर में गोली लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments