सिसवा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के सिसवा टाउन और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग 33/11 केवी सप्लाई लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई करेगा। विद्युत उपखंड के अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि 33 केवी लाइन से पेड़ों की टहनियां टकराने के कारण लगातार फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या आ रही थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। शटडाउन बुधवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस अवधि में गोपाल 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिसवा टाउन और देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। विभाग ने सहयोग की अपील करते हुए उपभोक्ताओं को अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह दी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में बुधवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित:गोपाला 33 केवी लाइन पर पेड़ों की छंटाई के लिए होगा शटडाउन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












