Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा-परतावल मार्ग पर दो कारों में टक्कर:व्यक्ति को मामूली चोट, पुलिस ने...

श्यामदेउरवा-परतावल मार्ग पर दो कारों में टक्कर:व्यक्ति को मामूली चोट, पुलिस ने मौके का जायजा लिया


गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर श्यामदेउरवा चौराहे से 200 मीटर दूर परतावल रोड पर मंगलवार को दो कारों की टक्कर हो गई। दुर्घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और भीड़ को हटाया। जानकारी के अनुसार, बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी निवासी मनोज शुक्ला अपनी बलेनो कार से श्यामदेउरवा से परतावल की ओर जा रहे थे। मोहम्मदपुर मार्ग के कट से श्यामदेउरवा चौराहे पर मुड़ते समय, परतावल से गोरखपुर जा रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उनकी बलेनो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मनोज शुक्ला को मामूली चोटें आई हैं। इनोवा कार का चालक दुर्घटना से बच गया। श्यामदेउरवा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular