कोठीभार थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़हरा महंत गांव निवासी शारदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विवेक गोंड (14 वर्ष) कक्षा 10 का छात्र है। शारदा के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे विवेक को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपने स्तर पर विवेक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद शारदा ने कोठीभार पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर कोठीभार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। छात्र की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है और सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा से छात्र लापता:मां ने दर्ज कराया केस, जांच में जुटी कोठीभार पुलिस
RELATED ARTICLES












