श्रावस्ती।।आगामीी मानसून और नदियों के जलस्तर में होने वाली संभावित वृद्धि को देखते हुए जमुनहा तहसील प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। उपजिलाधिकारी (SDM) जमुनहा के निर्देशों के अनुपालन में तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित और संभावित जोखिम वाले गांवों की सुरक्षा के लिए 5 मुख्य बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।
प्राप्त आधिकारिक सूची (वर्ष 2026–2027) के अनुसार, जमुनहा तहसील के अंतर्गत कुल 48 गांव बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें से 13 गांव अति-प्रभावित (अति-संवेदनशील), 09 गांव मध्यम-प्रभावित तथा 26 गांव आंशिक (कम) प्रभावित श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
बाढ़ चौकियों का विवरण एवं उनसे संबद्ध गांव:
1. बाढ़ चौकी: आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बनगई
अति-प्रभावित गांव: भरथा, गजोगरी
मध्यम-प्रभावित गांव: कलकलवा
कम प्रभावित / गैर-आबाद गांव: बरगदहा, घूमना (गैर-आबाद), घुमनी (गैर-आबाद), शिवपुर भागड़ (गैर-आबाद), रामपुर भागड़ (गैर-आबाद), बासगढ़ी (गैर-आबाद)
2. बाढ़ चौकी: शिकारी चौड़ा (विकास खण्ड कार्यालय, जमुनहा)
अति-प्रभावित गांव: कथरामाफी, शिकारी चौड़ा, वीरपुर, हरिहरपुर महाराजनगर
मध्यम-प्रभावित गांव: पटना, लक्ष्मणपुर गंगापुर
कम प्रभावित गांव: भेलागांव, मल्हीपुर खुर्द, मल्हीपुर कला, भगवानपुर, सर्रा
3. बाढ़ चौकी: बहोरवा प्राथमिक विद्यालय
अति-प्रभावित गांव: जोगिया, लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, संगमपुरवा
कम प्रभावित गांव: बहोरवा, धूमबोझी, दुर्गापुर, सोहरिया, उर लहवा, स्वरगढ़ी, महादेवा, दामूपुरवा, चन्दनकोटिया, हरीडीह
4. बाढ़ चौकी: लालबोझा दर्वेसगांव प्राथमिक विद्यालय
अति-प्रभावित गांव: बेलरी, गंगाभागड़
मध्यम-प्रभावित गांव: लालबोझा दर्वेसगांव
कम प्रभावित गांव: तिधरवा, गणेशपुर भागड़, कुड़वा
5. बाढ़ चौकी: लक्ष्मन नगर (प्राथमिक विद्यालय)
अति-प्रभावित गांव: रघुनाथपुर, लखाही खास
मध्यम-प्रभावित गांव: नकहा धरमनगर, किशुनपुर चन्दनभारी, खरकहिया, भवानीनगर, गीथाभारी
कम प्रभावित गांव: नेवरिया, खपरिहा (गैर-आबाद)
प्रशासन की तैयारी और निर्देश:
उपजिलाधिकारी जमुनहा ने बताया कि सभी 5 बाढ़ चौकियों पर नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती के आदेश दिए जा रहे हैं। राहत सामग्री, नौकाओं, जीवन रक्षक उपकरणों और स्वास्थ्य टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
”अतिवृष्टि या बाढ़ की विभीषिका की स्थिति के अनुसार प्रभावित गांवों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। प्रशासन चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए है।”
तहसील जमुनहाा में बाढ़ का खतरा: प्रशासन अलर्ट, 5 स्थानों पर बनीं बाढ़ चौकियां; 48 गांव प्रभावित होने की आशंका उपजिलाधिकारी ने संभाली कमान, अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील गांवों में निगरानी तेज करने के सख्त निर्देश।
RELATED ARTICLES












