Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:93 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण,...

महराजगंज में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:93 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण, मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी


महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी ने मंगलवार को सीमा चौकी डंडाहेड के कार्यक्षेत्र में स्थित शेष फरेंदा गांव में एक निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 93 ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिला। यह स्वास्थ्य शिविर 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजउ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शेष फरेंदा स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा के डॉ. राजीव शर्मा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डॉ. शर्मा ने 41 पुरुषों, 48 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 93 लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श भी प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजउ ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के लिए सरहद की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती नागरिकों की सेवा और उनका कल्याण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बल को ‘जन-जन का साथी और रक्षक’ बताया। कार्यक्रम में एसएसबी की ओर से निरीक्षक प्रदीप कुमार, स.उप निरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा और अन्य 8 जवान उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments