Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में करंट से घोड़े की मौत:11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर...

श्रावस्ती में करंट से घोड़े की मौत:11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरने से हादसा ; मालिक ने मांगा मुआवजा


जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई में शनिवार देर रात 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर कर्बला से पहले जाकिर अली के घर के सामने विद्युत लाइन जलने के बाद टूटकर सड़क किनारे गिर गई। उसी दौरान जाकिर अली का घोड़ा लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से घोड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत कराने की मांग की। पीड़ित जाकिर अली ने बिजली विभाग को घटना की सूचना देकर घोड़े की मौत पर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी मामले की जांच कर पीड़ित को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को जल्द बदलने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments