*घटना का संक्षिप्त विवरण* – वादिनी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर हाल पता थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0उतरौला पर लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम प्रदीप कुमार यादव पुत्र कनछेद यादव निवासी बढ़या पकड़ी बाजार थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह के कुशल निर्देशन में-
आज दिनांक- 28.06.2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0080/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार यादव पुत्र कनछेद यादव निवासी बढ़या पकड़ी बाजार थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को बढ्या पकड़ी नहर पुल मेन रोड उतरौला मनकापुर के पास से हिरासत पुलिस में लेकर बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
प्रदीप कुमार यादव पुत्र कनछेद यादव निवासी बढ़या पकड़ी बाजार थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1- अति0 निरीक्षक श्री बलजीत राव
2- कां0 अफजल खान
3- कां0 विद्याराम












